facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू खाते का घाटा कम होने से रुपये को मिलेगी मजबूती : USB सिक्योरिटीज

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 3:56 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं
Shutter Stock

चालू खाते का घाटा (कैड) कम होने से रुपये को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती मिलेगी। रुपया चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 79 प्रति डॉलर के स्तर तक मजबूत हो सकता है। USB सिक्योरिटीज यह अनुमान जताया है।

ब्रोकरेज फर्म की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने एक टिप्पणी में कहा कि रुपया वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक मजबूत होकर 79 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच सकता है, जबकि 2022-23 में यह औसतन 82 प्रति डॉलर के स्तर पर था।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है, क्योंकि वैश्विक वित्तीय स्थिरता को लेकर जोखिम बने हुए हैं। इसके बाजवूद उन्होंने उम्मीद जताई की स्थानीय मुद्रा मजबूत होकर वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में डॉलर के मुकाबले 79 के स्तर पर पहुंच जाएगी।

गुप्ता ने कहा कि कैड कम होने और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को बढ़त मिलेगी। बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा कम होकर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.2 फीसदी रहा था। USB सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि कैड चालू वित्त वर्ष में घटकर जीडीपी का 1.2 फीसदी रह जाएगा। हाल में खत्म हुए वित्त वर्ष में इसके दो फीसदी रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement