facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमएसएमई के लिए रिफंड अधिसूचित

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:38 PM IST
MSMEs

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को वित्त वर्ष 24 की बजट घोषणा को अधिसूचित कर दिया है, जिसमें विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों से कोविड 19 महामारी के दौरान सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) द्वारा जमा प्रतिभूतियों को वापस करने को कहा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था, ‘अगर एमएसएमई कोविड के दौरान कांट्रैक्ट लागू करने में सक्षम नहीं हुए हैं तो बोली से जुड़ी राशि या प्रदर्शन प्रतिभूति की 95 प्रतिशत राशि उन्हें सरकार और सरकारी उपक्रम वापस कर देंगे। इससे एमएसएमई को राहत मिलेगी।’मंत्रालयों, विभागों, उनसे जुड़े कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, केंद्र सरकार के सार्वजनिक उद्यमों, सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों, द्वारा एमएसएमई से वस्तुओं व सेवाओं की खरीद के सभी कांट्रैक्ट के मामले में हुई विफलताओं की स्थिति में इस फैसले से एमएसएमई को राहत मिलेगी। बहरहाल इस तरह के रिफंड परस ब्याज का भुगतान नहीं किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement