facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुदरा महंगाई में राहत, उद्योगों का उत्पादन घटा: NSO

Advertisement

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर जनवरी में कम होकर 3.8 फीसदी रही, जो दिसंबर, 2023 में 4.2 फीसदी थी।

Last Updated- March 12, 2024 | 11:31 PM IST
inflation

खाने-पीने की चीजों के दाम ऊंचे बने रहने के कारण फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 5 फीसदी के ऊपर बनी रही मगर यह जनवरी की तुलना में थोड़ी कम हुई है। दूसरी ओर विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती से कारखानों के उत्पादन में वृद्धि जनवरी में घटकर 3.8 फीसदी रही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति थोड़ी नरम होकर 5.09 फीसदी रही, जो जनवरी में 5.10 फीसदी थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई फरवरी में 8.7 फीसदी रही जो इससे पिछले महीने 8.3 फीसदी से मामूली अधिक है।

मुद्रास्फीति की बात करें तो मासिक आधार पर सब्जियों, फल, तेल और वसा, दाल तथा उसके उत्पादों की महंगाई में मामूली कमी आई। मगर अनाज, दालों, चीनी तथा मसालों की महंगाई ऊंची बनी रही।

दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर जनवरी में कम होकर 3.8 फीसदी रही, जो दिसंबर, 2023 में 4.2 फीसदी थी।

विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि जनवरी में घटकर 3.2 फीसदी रही जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.5 फीसदी थी। हालांकि खनन और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में इस दौरान इजाफा हुआ है।

कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह यानी जनवरी तक औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 5.9 फीसदी रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 5.5 फीसदी बढ़ा था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement