facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर में डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रिजर्व बैंक, 4 महीने बाद ऐसा हुआ

Advertisement

दिसंबर में RBI ने कुल 2.06 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की है। इस महीने में केंद्रीय बैंक ने 31.73 अरब डॉलर खरीदे

Last Updated- February 20, 2024 | 11:54 PM IST
Forex Reserves

केंद्रीय बैंक के मासिक बुलेटिन के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा है। विदेशी मुद्रा बाजार से हाजिर खरीद के मामले में 4 महीने बाद ऐसा हुआ है।

दिसंबर में केंद्रीय बैंक ने कुल 2.06 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की है। इस महीने में केंद्रीय बैंक ने 31.73 अरब डॉलर खरीदे, जबकि 29.66 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की बिक्री की। नवंबर में रिजर्व बैंक ने 1.9 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की थी।

बैंक ने रुपये के वायदा बाजार में भी अपनी स्थिति बदली है और दो महीने के बाद शुद्ध खरीदार बना है। शुद्ध बकाया वायदा खरीद दिसंबर के अंत तक 2.1 अरब डॉलर रही है, जबकि शुद्ध बकाया वायदा बिक्री नवंबर में 11.9 अरब डॉलर थी।

येस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंद्रनील पान ने कहा, ‘निश्चित रूप से उन्होंने आगे और तेजी पर विराम लगाने के लिए वायदा बाजार में खरीदारी की है।’ दिसंबर में रुपये में 0.2 प्रतिशत की तेजी आई है। कैलेंडर वर्ष 2023 में भारत की मुद्रा में डॉलर के मुकाबले 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

एक सरकारी बैंक में विदेशी मुद्रा के डीलर ने कहा, ‘वे भंडार बनाते रहे हैं। उन्होंने 83.30 रुपये प्रति डॉलर पर बिकवाली की और अब भंडार बना रहे हैं।’ दिसंबर के अंत में फारवर्ड बुक को छोड़कर विदेशी मुद्रा भंडार 623.2 अरब डॉलर रहा है। यह भंडार 2023 में करीब 60 अरब डॉलर बढ़ा है।

30 दिसंबर, 2022 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 562.8 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में रुपये में अब तक 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह इसके पहले के वित्त वर्ष में 7.8 प्रतिशत गिरा था।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement