facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

Advertisement

बाजार प्रतिभागियों का कहना है कि आरबीआई ने करीब 2 अरब डॉलर की बिक्री की होगी जिससे घरेलू मुद्रा को घाटा कम करने में मदद मिली।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:04 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

एक दिन के कारोबारी सत्र के दौरान रुपये के 84.76 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर को छूने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) ने डॉलर बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया जिसके बाद रुपये में सुधार दिखा। डीलरों ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार के स्तर की तुलना में 2 पैसे की मजबूती के साथ 84.68 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 84.70 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार प्रतिभागियों का कहना है कि आरबीआई ने करीब 2 अरब डॉलर की बिक्री की होगी जिससे घरेलू मुद्रा को घाटा कम करने में मदद मिली। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली कहते हैं, ‘आरबीआई ने मंगलवार को 2 अरब डॉलर बेचे होंगे ताकि रुपये को 84.76 रुपये प्रति डॉलर से आगे गिरने से बचाया जा सके।’

रुपये में शुरुआती कारोबार के दौरान, चीन की मुद्रा युआन की कमजोरी के चलते गिरावट देखी गई जो एक वर्ष के निचले स्तर पर चला गया। इसके अलावा डीलरों का कहना है कि डिलीवरी न होने वाले वायदा बाजारों में डॉलर की बढ़ती मांग का दबाव भी रुपये पर पड़ा। डीलरों ने बताया कि रिपोर्ट से यह संकेत मिलते हैं कि आरबीआई ने विदेशी और घरेलू रुपया बाजार में कुल 70 अरब डॉलर के शॉर्ट पोजिशन रखे हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपये में देखी जा रही गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई ने विदेशी मुद्रा बाजार में बड़े स्तर पर हस्तक्षेप किया जिसके चलते पिछले दो महीने में (27 सितंबर) देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 48 अरब डॉलर की कमी आई। इस अवधि के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 83.70 से 84.46 डॉलर तक पहुंच गया जो 0.89 प्रतिशत की गिरावट है।

सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘चीन की मुद्रा युआन कमजोर हो रही थी और फिर हमने जीडीपी के निराशाजनक आंकड़े देखे जिसके चलते रुपये में गिरावट देखी गई। अब रुपये की गतिविधि का फैसला आरबीआई करेगा।’

वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर की तिमाही के दौरान देश की आर्थिक वृद्धि में उम्मीद से कहीं अधिक तेज मंदी देखी गई और यह सात तिमाही के निचले स्तर 5.4 फीसदी पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement