facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश यात्रा में खर्च पर लगी लगाम, इंटरनैशनल क्रेडिट कार्ड से सिर्फ इतना ही कर पाएंगे पेमेंट

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 11:37 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने एक नया नियम ला दिया है। और यह नियम है क्रेडिट कार्ड से खर्च को लेकर। नियम में कहा गया है कि अब आपको क्रेडिट कार्ड से खर्च 250,000 डॉलर तक सीमित करना होगा। अगर आप इससे ज्यादा का खर्च करते हैं तो आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अनुमति लेनी पड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की कोई लिमिट नहीं हुआ करती थी। लेकिन, अब वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने इस संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन (Foreign Exchange Management) के तहत आने वाले चालू खाता लेनदेन नियम में बदलाव किया है।

इससे पहले नियम 7 में विदेश यात्रा के दौरान इंटरनैशनल क्रेडिट कार्ड के जरिए पर्सनल खर्च को लेकर कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई थी।

अब, पर्सनल खर्च, गिफ्ट, मेडिकल ट्रीटमेंट और अन्य खर्चों पर विदेशी मुद्रा खर्च 250,000 अमेरिकी डॉलर की लिमिट के अधीन होगा, यानी इंटरनैशनल क्रेडिट कार्ड से खर्च अधिकतम 250,000 अमेरिकी डॉलर होगा। इससे ज्यादा खर्च करने के लिए RBI से मंजूरी लेने की जरूरत होगी।

Also read: FPI का भारतीय शेयरों में घटा 11 फीसदी निवेश, पिछले साल के मुकाबले आई 70 अरब डॉलर की कमी

रिसर्जेंट इंडिया (Resurgent India) के प्रबंध निदेशक (MD) ज्योति प्रकाश गदिया ने कहा, ‘जब कोई व्यक्ति विदेश में होता है तो यह नियम विदेश यात्रा के खर्चों पर प्रतिबंध लगाएगा। इसका उद्देश्य ऐसे खर्चों की सुरक्षा और विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) का संरक्षण करना है।’

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement