facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022-23 के पहले आठ माह में खुदरा उद्योग की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

देश के खुदरा उद्योग की बिक्री चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) के दौरान महामारी-पूर्व के स्तर से 19 प्रतिशत अधिक रही है।

Last Updated- December 23, 2022 | 7:14 PM IST
The condition of retail has changed a lot in ten years

देश के खुदरा उद्योग की बिक्री चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) के दौरान महामारी-पूर्व के स्तर से 19 प्रतिशत अधिक रही है। यह वृद्धि त्वरित सेवा (क्विक सर्विस) रेस्तरां और जूता-चप्पल जैसे खंडों के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है।

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। RAI ने बयान में कहा कि पूर्वी क्षेत्र ने 2019 में इसी अवधि की तुलना में सबसे अधिक 21 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। उत्तर भारत में खुदरा क्षेत्र की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पश्चिम और दक्षिण में बिक्री में 18-18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

RAI ने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान विशेष रूप से त्वरित सेवा रेस्तरां और फुटवियर उद्योग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इन क्षेत्रों की बिक्री 2019 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक रही।’’ हालांकि, सौंदर्य प्रसाधन और व्यक्तिगत देखभाल (पर्सनल केयर) उद्योग में 2019 में इसी अवधि की तुलना में केवल सात प्रतिशत की वृद्धि हुई।

RAI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘‘उपभोक्ता अब फिर दुकानों पर आकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी ऑनलाइन खरीदारी भी जारी है।’’

एसोसिएशन के चेयरमैन बी कुरियन ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारतीय खुदरा उद्योग में उल्लेखनीय बदलाव देखा गया है और ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं द्वारा प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाया जा रहा है। उन्होंने 2023 के दृष्टिकोण पर कहा, ‘‘भारत में खुदरा उद्योग दुनियाभर के अन्य सभी प्रमुख बाजारों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ेगा।’’

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement