facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुदरा महंगाई दर फिर रिजर्व बैंक के सहज दायरे के पार

Advertisement

जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति तीन माह के उच्च स्तर 6.52 फीसदी पर पहुंची

Last Updated- February 13, 2023 | 11:33 PM IST
FMCG GST rate Cut

खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी महीने में तीन महीने के उच्च स्तर 6.52 फीसदी पर पहुंच गई। इसके साथ ही महंगाई दर दो महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक के सहज स्तर की उच्चतम सीमा से ऊपर चली गई है। इससे विश्लेषकों का मानना है कि मौद्रिक नीति समिति अप्रैल में रीपो दर में और इजाफा कर सकती है।

राष्ट्रीय सां​ख्यिकी कार्यालय की ओर से आज जारी खुदरा मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रत्या​शित रूप से बढ़कर जनवरी में 6.52 फीसदी पर पहुंच गई जो दिसंबर में 5.72 फीसदी थी। खाने-पीने की चीजों, आवास और सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा मुद्रास्फीति में इजाफा हुआ है। मुख्य मुद्रास्फीति जिसमें खाद्य पदार्थ और ईंधन कीमतें शामिल नहीं हैं, अभी भी 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है।

खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी चकित करने वाला है क्योंकि कुछ दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च तिमाही के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 20 आधार अंक घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया था। मौद्रिक नीति समिति ने पिछले दिनों रीपो दर में 25 आधार अंक का इजाफा किया था और सतर्कता जताते हुए कहा था कि मौद्रिक नीति की आगे की कार्रवाई मुद्रास्फीति को लक्ष्य के दायरे में लाने और मुख्य मुद्रास्फीति को कम करने पर रहेगा, ताकि मध्यम अव​धि में वृद्धि परिदृश्य को मजबूती मिल सके।

एचडीएफसी बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने कहा, ‘स्पष्ट है कि मुद्रास्फीति के ​खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और 2022 के अंत में जो नरमी देखी गई थी वह न तो व्यापक थी और न ही टिकाऊ।’ उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो रिजर्व बैंक मुख्य मुद्रास्फीति को कम करने का उपया करेगा, इससे नीतिगत दर बाजार की उम्मीद से अ​धिक रह सकती है। रिजर्वबैंक अप्रैल में भी दर बढ़ा सकता और मौद्रिक रुख में भी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।’

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि मुद्रास्फीति अगले दो महीने तक ऊंची बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों को देखते हुए रिजर्व बैंक का निर्णय सही प्रतीत होता है। अगर मुद्रास्फीति अगले कुछ महीने 6 फीसदी से ऊपर बनी रही तो दर में और इजाफा किया जा सकता है।

अनाज, प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, मांस, दूध और दाल आदि की कीमतें बढ़ने से जनवरी में खाद्य मुद्रास्फीति तीन महीने के उच्च स्तर 5.94 फीसदी पर रही जो दिसंबर में 4.19 फीसदी थी।

सेवाओं से संबं​धित मुद्रास्फीति जिसमें स्वास्थ्य, ​शिक्षा, परिवहन और संचार आदि जाते हैं, वह 5 महीने के उच्च स्तर 6.21 फीसदी पर आ गई जो दिसंबर में 6.1 फीसदी थी।

इंडिया रेटिंग्स के प्रधान अथर्शास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचे जाने के बावजूद बाजार में इसके दाम कम नहीं हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement