facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Retail Inflation: महंगाई ने लांघी RBI की लक्ष्मण रेखा, अक्टूबर में बढ़कर 6.21% पर पहुंची

Advertisement

खाने का सामान महंगा होने के कारण रिटेल इन्फ्लेशन अक्टूबर महीने में बढ़कर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में यह 5.49 प्रतिशत पर थी।

Last Updated- November 12, 2024 | 4:30 PM IST
India Inflation

Retail Inflation: खाने का सामान महंगा होने के कारण रिटेल इन्फ्लेशन अक्टूबर महीने में बढ़कर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में यह 5.49 प्रतिशत पर थी।

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price Index) आधारित इन्फ्लेशन बीते वर्ष के अक्टूबर माह में 4.87 प्रतिशत थी। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई अक्टूबर महीने में उछलकर 10.87 प्रतिशत हो गयी जो इससे पिछले महीने सितंबर में 9.24 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने यानी अक्टूबर 2023 में 6.61 प्रतिशत थी।

आरबीआई के संतोषजनक स्तर से पार हुई महंगाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई को लक्ष्य के अनुरूप लाने के मकसद से पिछले महीने पेश मॉनेटरी पॉलिसी में प्रमुख नीतिगत दर रेपो (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया था।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement