facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: खाद्य पदार्थों के दाम घटने से खुदरा महंगाई घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा

Advertisement

IIP Data : दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन में 3.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई

Last Updated- February 12, 2024 | 11:15 PM IST
Inflation

खाद्य पदार्थों के दाम घटने के कारण खुदरा मुद्रास्फीति भी जनवरी में घटकर 5.10 फीसदी रही, जो तीन महीने में इसका सबसे कम आंकड़ा है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर दिसंबर में 5.69 फीसदी और पिछले साल जनवरी में 6.52 फीसदी थी।

इसके साथ ही औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) दिसंबर में थोड़ा बढ़कर 3.8 फीसदी रहा, जो नवंबर में 2.4 फीसदी बढ़ा था। विनिर्माण (3.9 फीसदी) क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार आने से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है। मगर दिसंबर के दौरान खनन और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2022 में औद्योगिक उत्पादन 5.1 फीसदी बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार अनाज, दूध और फलों के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी आई है। लेकिन सब्जियों, दालों और मसालों के दाम घटने के बावजूद जनवरी में इनकी मुद्रास्फीति दो अंक में बनी रही। केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि दो महीनों की तेजी के बाद जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों के दाम घटना है।

आईआईपी की बात करें तो दिसंबर में 23 विनिर्माण उद्योगों में से केवल 11 के उत्पादन में गिरावट रही। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान आईआईपी की कुल 6.1 फीसदी बढ़ोतरी आई, जिससे विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आगे की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यह रफ्तार कायम रखनी होगी।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement