facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: अप्रैल में खुदरा महंगाई घटकर 3.16% पर, RBI की अगली समीक्षा पर असर

Advertisement

एनएसओ की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति इससे पहले जुलाई, 2019 में 3.15 फीसदी दर्ज की गई थी।

Last Updated- May 13, 2025 | 11:35 PM IST
Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सब्जियों, फलों एवं दालों की कीमतों में नरमी आने से अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.16 फीसदी रह गई जो मार्च में 3.34 फीसदी थी। इससे भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के लिए 4 जून से शुरू होने वाली समीक्षा में रीपो दर में फिर कटौती की गुंजाइश बन गई है। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति इससे पहले जुलाई, 2019 में 3.15 फीसदी दर्ज की गई थी। आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण भारत में खुदरा कीमतें 2.92 फीसदी बढ़ीं जबकि शहरी इलाकों में उसमें 3.36 फीसदी का इजाफा हुआ। मगर शहरों में खाद्य कीमतें 1.64 फीसदी पर लगभग स्थिर रहीं जबकि दूरदराज के इलाकों में यह आंकड़ा 1.85 फीसदी रहा। 

अप्रैल में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 42 महीनों के निचले स्तर 1.78 फीसदी पर आ गई जो मार्च में 2.69 फीसदी रही थी। इसकी मुख्य वजह सब्जियों की कीमतों में एक साल पहले के मुकाबले 11 फीसदी और दाल की कीमतों में 5.23 फीसदी की गिरावट रही। 

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, ‘खाद्य तेल की कीमतें चिंताजनक हैं, विशेष रूप से तिलहन की बोआई में कमी, वैश्विक खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि और आयात पर निर्भरता के मद्देनजर।’

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement