facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई घटकर 1.55% पर आई, 8 साल के निचले स्तर पर

Advertisement

Retail Inflation: इसके साथ ही महंगाई अब भारतीय रिजर्व बैंक के तय 2-6% के लक्ष्य दायरे से काफी नीचे आ गई है।

Last Updated- August 12, 2025 | 7:54 PM IST
Retail Inflation

Retail Inflation July 2025: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से भारत में महंगाई की रफ्तार जुलाई 2025 में और धीमी पड़ गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर आठ साल के निचले स्तर 1.55% पर आ गई। जून में यह 2.1% और एक साल पहले जुलाई 2024 में 3.6% थी। मंत्रालय ने बताया कि यह जून 2017 के बाद सबसे कम सालाना महंगाई दर है। उस समय यह 1.46% दर्ज की गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार नौवां महीना है जब कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही महंगाई अब भारतीय रिजर्व बैंक के तय 2-6% के लक्ष्य दायरे से काफी नीचे आ गई है।

Also Read: Hindalco Q1 Results: Q1 में मुनाफा 30% बढ़कर ₹4,000 करोड़ के पार, कुल आय ₹64,232 करोड़ पर पहुंचा

मंत्रालय ने बताया कि जुलाई 2025 में हेडलाइन महंगाई और खाद्य महंगाई में आई बड़ी गिरावट का मुख्य कारण अनुकूल बेस इफेक्ट रहा। इसके अलावा दाल और उससे जुड़े उत्पाद, परिवहन और संचार, सब्जियां, अनाज और उससे जुड़े उत्पाद, शिक्षा, अंडा तथा चीनी और कन्फेक्शनरी की महंगाई में कमी भी इसकी वजह रही। खाद्य वस्तुओं की महंगाई में जुलाई में सालाना आधार पर 1.76% की गिरावट आई।

टाटा एसेट मैनेजमेंट के सीनियर फंड मैनेजर–फिक्स्ड इनकम, अखिल मित्तल ने कहा, सीपीआई महंगाई दर 1.55% रही, जो बाजार के अनुमान 1.40% से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन आरबीआई के अनुमानित ट्रेंड के अनुरूप है। इसका मुख्य कारण खाद्य महंगाई का कम रहना है। हमें लगता है कि आगे भी सीपीआई महंगाई स्थिर रहेगी और संभव है कि यह आरबीआई के अनुमान से भी नीचे चली जाए।”

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement