facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: महंगाई से मिली राहत, जनवरी में रिटेल इंफ्लेशन घटकर 5.10 फीसदी पर

Advertisement

Retail Inflation: दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई अपने चार महीने के उच्चतम स्तर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई थी।

Last Updated- February 12, 2024 | 6:07 PM IST
Inflation

Retail Inflation: देश की आम जनता को जनवरी 2024 में महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई 5.1 फीसदी पर आ गई।

दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई अपने चार महीने के उच्चतम स्तर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो नवंबर में 5.55 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले साल जनवरी में ग्रामीण खुदरा महंगाई दर 6.65 फीसदी थी, जबकि शहरी महंगाई दर 4.79 फीसदी थी।

खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई 8.3 फीसदी

जनवरी 2024 में खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई 8.3 फीसदी दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने यह 8.70 फीसदी थी, जो उस समय किसी भी श्रेणी में दर्ज की गई सबसे अधिक महंगाई थी।

2024 की पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई का दृष्टिकोण (inflation outlook) खाद्य कीमतों से प्रभावित होगा, जो अनिश्चित बना हुआ है।

Also read: Paytm Payments Bank के लिए राहत की उम्मीद खत्म! RBI गवर्नर ने दिया बड़ा बयान

FY25 के लिए महंगाई का अनुमान 4.5 फीसदी पर अपरिवर्तित

गवर्नर ने कहा, “उच्च आवृत्ति वाले खाद्य मूल्य संकेतक प्रमुख सब्जियों की कीमतों में वृद्धि का संकेत देते हैं जो निकट अवधि में CPI पर आधारित महंगाई को बढ़ा सकते हैं। गेहूं, मसालों और दालों जैसी प्रमुख फसलों के लिए चल रही रबी बुआई की प्रगति पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा, ”वैश्विक स्तर पर चीनी की ऊंची कीमतें भी चिंता का विषय हैं।”

RBI ने 2023-24 के लिए महंगाई का अनुमान 5.4 फीसदी पर बरकरार रखा। चालू तिमाही (Q4) के लिए, अनुमान पहले के 5.2 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया था। FY25 के लिए, महंगाई का अनुमान 4.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement