facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटेल इन्फ्लेशन के 5.4% पर रहने का अनुमान, खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण बढ़ सकती है महंगाई: RBI

Advertisement

RBI ने द्विमासिक समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों को लगातार पांचवीं बार 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। रेपो दर में आखिरी बार बढ़ोतरी फरवरी में की गई थी।

Last Updated- December 08, 2023 | 3:50 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान शुक्रवार को 5.4 प्रतिशत पर बरकरार रखते हुए कहा कि खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण नवंबर और दिसंबर में मुद्रास्फीति बढ़ सकती है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor) ने यहां द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद संवादादाताओं से कहा, ‘‘मुद्रास्फीति पर हमारा नजरिया अनिश्चित खाद्य कीमतों से काफी प्रभावित होगा। उच्च खाद्य मूल्य संकेतकों से प्रमुख सब्जियों की कीमतें बढ़ने के संकेत मिलते हैं जो निकट अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है।’’

सीपीआई पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई, जबकि जुलाई में यह 7.4 प्रतिशत थी। दास ने कहा कि रबी मौसम में गेहूं, मसालों और दालों जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई की प्रगति पर करीबी निगाह रखने की जरूरत है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर चीनी की ऊंची कीमतें भी चिंता का विषय हैं।

आरबीआई ने द्विमासिक समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों को लगातार पांचवीं बार 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। रेपो दर में आखिरी बार बढ़ोतरी फरवरी में की गई थी।

मौद्रिक नीति संबंधी वक्तव्य में आरबीआई ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति से जुड़ी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मौद्रिक नीति को सक्रिय रूप से अवस्फीतिकारी बनाए रखना होगा।’’

अक्टूबर महीने के मुद्रास्फीति आंकड़ों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के सभी घटकों में नरमी देखी गई। मुख्य मुद्रास्फीति में व्यापक आधार पर नरमी आई है, जो मौद्रिक नीतिगत कदमों की कामयाबी को दर्शाता है।

चावल को छोड़कर अन्य जिंसों की वैश्विक कीमतों में नरमी

इस बीच, चावल को छोड़कर अन्य जिंसों की वैश्विक कीमतों में नरमी आई है। खाद्य तेलों जैसे आयात पर निर्भर खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय कीमतें नरम बनी हुई हैं। घरेलू दूध की कीमतें भी स्थिर हो रही हैं। आरबीआई ने कहा कि आपूर्ति पक्ष पर सक्रिय हस्तक्षेप से घरेलू खाद्य कीमतों पर दबाव कम हो रहा है। इसके साथ कच्चे तेल में भी काफी नरमी आई है लेकिन यह अस्थिर रह सकती है।

बयान के मुताबिक, ‘‘इसके साथ मानसून सामान्य रहने के अनुमान को ध्यान में रखते हुए खुदरा मुद्रास्फीति के वित्त वर्ष 2023-24 में 5.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

वहीं वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 5.2 प्रतिशत, सितंबर तिमाही में चार प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement