facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति 12 महीने में सबसे कम

Advertisement

Retail Inflation: खाद्य पदार्थों के दाम ऊंचे रहने के बावजूद ईंधन और मुख्य वस्तुओं के दाम नरम होने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है।

Last Updated- June 12, 2024 | 10:47 PM IST
India Inflation

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर 4.7 फीसदी रह गई, जो 12 महीने में इसका सबसे कम आंकड़ा है। खाद्य पदार्थों के दाम ऊंचे रहने के बावजूद ईंधन और मुख्य वस्तुओं के दाम नरम होने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है। मगर औद्योगिक उत्पादन में थोड़ी नरमी देखी गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अप्रैल में 5 फीसदी बढ़ा, जबकि मार्च में यह 5.4 फीसदी बढ़ा था।

राष्ट्रीय सां​ख्यिकी कार्यालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति मई में 8.69 फीसदी रही, जो अप्रैल में 8.7 फीसदी थी। अनाज, अंडे, फल और दालों के दाम बढ़ने से खाद्य मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है। मगर स​ब्जियों के दाम में कमी आई है।

केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि ईंधन और बिजली में नरमी आई है मगर खाद्य मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘मॉनसून सामान्य रहने के अनुमान से खाद्य मुद्रास्फीति घटने की उम्मीद है मगर मॉनसून में कहां-कहां कितनी बारिश होगी, यह देखना जरूरी है। ऊंची खाद्य मुद्रास्फीति के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिंसों के दाम बढ़ने से भी मुद्रास्फीति बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।’

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि लू के थपेड़ों से सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है और आलू, प्याज तथा टमाटर के दाम एक-दो महीने और बढ़े रह सकते हैं।

औद्योगिक उत्पादन की बात करें तो विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में नरमी के कारण आईआईपी वृद्धि प्रभावित हुई है। अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.9 फीसदी बढ़ा जबकि मार्च में यह 5.7 फीसदी बढ़ा था। 23 विनिर्माण क्षेत्रों में से 6 में ही उत्पादन बढ़ा है। पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement