facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: महंगाई में राहत नहीं, जून में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.81 प्रतिशत पर पहुंची

Advertisement

यह लगातार चौथा महीना है जब CPI आधारित मुद्रास्फीति 6 प्रतिशत से नीचे यानी RBI के कंफर्ट जोन में है

Last Updated- July 12, 2023 | 6:42 PM IST
Inflation

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित महंगाई दर जून में बढ़कर 4.81 फीसदी पर आ गई। यह मई 2023 में 4.31 प्रतिशत और जून 2022 में 7.01 प्रतिशत पर थी।

इससे पहले मई माह में लगातार चौथे महीने खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली थी

यह लगातार चौथा महीना है जब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति 6 प्रतिशत से नीचे यानी RBI के कंफर्ट जोन में है।

जून के इस महीने से पहले, मार्च महीने में सबसे ज्यादा महंगाई दर देखने को मिली थी। उस समय यह 5.66 फीसदी पर थी।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय बैंक RBI को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि खुदरा महंगाई दर 4 प्रतिशत (+2/-2) पर बनी रहे।

खाने वाली वस्तुओं के लिए महंगाई दर जून में 4.49 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मई में 2.96 प्रतिशत से अधिक थी। खाद्य पदार्थों का CPI में वेटेज करीब 50 फीसदी यानी आधा होता है।

पिछले महीने, RBI ने नीतिगत दरों (policy rates) को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था और चालू वित्त वर्ष (current fiscal) के लिए खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, जून तिमाही में मुद्रास्फीति 4.6 प्रतिशत आंकी गई थी।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement