facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत! अक्टूबर में रिटेल इन्फ्लेशन कम होकर 4.87% पर

Advertisement

अक्टूबर में मुख्य मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2 से 6 फीसदी की सहनशीलता सीमा के दायरे में रही।

Last Updated- November 13, 2023 | 10:03 PM IST
India Inflation

Retail Inflation in October : उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने घटकर 4.87 फीसदी पर आ गई जो पिछले पांच महीने का निचला स्तर है। इससे त्योहारी सीजन के बीच व्यापक आर्थिक मोर्चे पर सरकार को थोड़ी राहत मिली है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि अनुकूल बेस इफेक्ट के अलावा परिधान, फुटवियर, आवास, ईंधन, परिवहन आदि की कीमतों में नरमी के कारण अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.87 फीसदी रह गई। सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.02 फीसदी दर्ज की गई थी।

अक्टूबर में मुख्य मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2 से 6 फीसदी की सहनशीलता सीमा के दायरे में रही। अब यह लगातार 49 महीनों के लिए 4 फीसदी के मध्याव​धि लक्ष्य से ऊपर है।

केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा है कि मुद्रास्फीति में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन देखना यह होगा कि यह कब तक बरकरार रहती है। खरीफ फसल के कमजोर रहने और रबी की बोआई प्रभावित होने से आगे मुद्रास्फीति प्रभावित हो सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने भी लगभग इसी तरह की राय जाहिर की। आगे भी सतर्क रहना होगा क्योंकि खरीफ की उपज कम होने से मुद्रास्फीति प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement