facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: खुदरा महंगाई रह गई 5.22 फीसदी, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद हुई धूमिल

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि फरवरी में रीपो दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Last Updated- January 13, 2025 | 11:07 PM IST
inflation base year

Retail Inflation: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर चार महीने में सबसे कम 5.22 फीसदी रही, जो नवंबर में 5.48 फीसदी थी। विश्लेषकों का कहना है कि रुपये में नरमी और खुदरा मुद्रास्फीति के 5 फीसदी से ऊपर बने रहने से फरवरी में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रीपो दर में कटौती की उम्मीद धूमिल हो गई है।

राष्ट्रीय सां​ख्यिकी कार्यालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 8.39 फीसदी रही जो नवंबर में 9 फीसदी थी। सब्जियों के दाम ऊंचे रहने के कारण खाद्य मुद्रास्फीति में ज्यादा गिरावट नहीं आई।

केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि खरीफ की पैदावार अच्छी रहने के साथ कृ​​षि परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। रबी की बोआई भी अच्छी रहने की संभावना है। ऐसे में मुद्रास्फीति पर खाद्य पदार्थों के ऊंचे दाम का दबाव कम होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि फरवरी में रीपो दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया था। उसने खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण दिसंबर तिमाही में कुल मुद्रास्फीति के उच्चस्तर पर बने रहने की भी आशंका जताई थी।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement