facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटेल सेक्टर का पट्टा पहली छमाही में 24 फीसदी बढ़ाः रिपोर्ट

Advertisement

खुदरा पट्टे की दर पहली छमाही में 24 प्रतिशत बढ़ गई जबकि साल भर पहले इसमें 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

Last Updated- July 25, 2023 | 10:26 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

भारत में 2023 की पहली छमाही के दौरान खुदरा संपत्तियों को पट्टे पर देने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी सीबीआरई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जुलाई के दौरान पिछले साल के 23.1 लाख वर्गफुट की तुलना में इस साल 28.7 लाख वर्गफुट जगह पट्टे पर दी गई है।

सीबीआरई दक्षिण एशिया के इंडिया मार्केट मॉनिटर क्यू-2, 2023 के मुताबिक इस साल पहली छमाही के दौरान पट्टे की गतिविधियों में बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद की कुल मिलाकर हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है। पिछले साल जुलाई और दिसंबर से तुलना करें तो पट्टे के आंकड़े 15 प्रतिशत अधिक हैं।

Also read: L&T Q1 Results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर पहुंचा

30 जून को समाप्त तिमाही में कुल पट्टा 13 लाख वर्गफुट रहा। बेंगलूरु और दिल्ली एनसीआर की खुदरा पट्टे में हिस्सेदारी 59 प्रतिशत रही। इस अवधि के दौरान बेंगलूरु पट्टे की गतिविधि में अग्रणी बनकर उभरा है, जिसकी कुल पट्टा गतिविधियों में हिस्सेदारी 35 प्रतिशत है। उसके बाद दिल्ली-एनसीआर की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत और चेन्नई की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement