facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rising Rajasthan: राजस्थान ने किए 12.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर

Advertisement

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से पहले 12.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते, 7 लाख नौकरियों की संभावना

Last Updated- September 30, 2024 | 10:23 PM IST
money

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि जयपुर में 9 से 11 दिसंबर को होने जा रहे ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश सम्मेलन के पहले दिल्ली और मुंबई में हुए रोड शो के दौरान 12.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं।

दिल्ली में एक रोडशो को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ‘मुंबई में (अगस्त में) हुए रोडशो के दौरान अक्षय ऊर्जा, सीमेंट, ऑटो कंपोनेंट्स, बैटरी स्टोरेज के क्षेत्रों में निवेश के लिए 4.5 लाख करोड़ रुपये के समझौते हुए हैं। इससे राजस्थान में 7 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।’ दिल्ली में रोड शो के दौरान 8 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त समझौते हुए हैं।’

‘शर्मा ने कहा कि राजस्थान कारोबारियों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है और निवेशकों को सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘इसके पहले निवेशक राजस्थान छोड़कर चले गए, क्योंकि फाइलों के काम में देरी होती थी। निवेश को लेकर हमने अपनी नीतियां सरल की हैं और राजस्थान में कारोबार करना आसान हुआ है।’

शर्मा ने कहा कि इन कदमों से राजस्थान नई ऊंचाइयों को छुएगा और रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होंगे। साथ ही अगले 5 वर्षों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 180 अरब डॉलर से दोगुना करके 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement