facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Road Transport: सड़क मार्ग से ढुलाई करने वालों का राजस्व 9-11% बढ़ सकता है, घरेलू मांग में सुधार

Advertisement

2025 में सड़क माल ढुलाई में वृद्धि खनन, औद्योगिक उत्पादन, बुनियादी ढांचे और इंजीनियरिंग सामान से संचालित होगी।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:06 PM IST
hit

सुस्त निर्यात के बावजूद सड़क मार्ग से ढुलाई करने वाले फ्लीट ऑपरेटरों का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 9 से 11 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि बेहतर घरेलू मांग के कारण इसे समर्थन मिला है।

रेटिंग एजेंसी ने गुरुवार को कहा, ‘ऑपरेटरों की ओर से कर्ज की मांग मजबूत बनी रह सकती है, क्योंकि वे फ्लीट के विस्तार पर पूंजीगत व्यय कर सकते हैं। यह पिछले 3 वित्त वर्ष में मजबूत रहा है, हालांकि ड्राइवरों के केबिन को वातानुकूलित करने को लेकर दिशानिर्देश अगले वित्त वर्ष से लागू होंगे।’

एजेंसी को उम्मीद है कि चल रहे वित्त वर्ष में फ्लीट ऑपरेटरों का परिचालन मुनाफा 75 से 100 आधार अंक बढ़ेगा। सड़क से माल ढुलाई में 2025 में वृद्धि मात्रा केंद्रित क्षेत्रों जैसे खनन, औद्योगिक उत्पादन, बुनियादी ढांचे व इंजीनियरिंग के सामान से संचालित होगी।

इसकी वजह से क्रिसिल ने फ्लीट के उपयोग में सुधार करके इसे चालू वित्त वर्ष के लिए 85 प्रतिशत से ऊपर कर दिया है, जो पिछले वित्त वर्ष में 82-83 प्रतिशत था। भूराजनीतिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में बदलाव या घरेलू ईंधन की कीमत में तेज वृद्धि की संभावनाओं के बीच क्रिसिल ने यह अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement