facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये के नोट से हो रही 90 फीसदी बिक्री

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 11:24 PM IST
SC refuses urgent hearing on plea challenging RBI decision on Rs. 2000 note

पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए ग्राहक धड़ल्ले से 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने आज कहा कि पेट्रोल पंपों पर 90 फीसदी दैनिक बिक्री में ग्राहकों द्वारा 2,000 रुपये के नोटों का उपयोग किया जा रहा है।

सरकार द्वारा इस नोट को वापस लिए जाने की घोषणा किए जाने के बाद लोग पेट्रोल पंपों पर खरीदारी में इसे खपाने लगे हैं। ऐसे में डिजिटल लेनदेन के जरिये पेट्रोल-डीजल की दैनिक बिक्री महज 10 फीसदी रह गई है जो आमतौर पर 40 फीसदी होती थी।

पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा कि ग्राहक 100 रुपये अथवा 200 रुपये की खरीदारी पर भी 2,000 रुपये के नोट थमा देते हैं। वह इस उम्मीद में ऐसा करते हैं कि पेट्रोल पंप पर उन्हें आसानी से खुले मिल जाएंगे। पेट्रोल पंप डीलरों के संगठन ने इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से आग्रह किया है कि बैंकों को कम मूल्य के पर्याप्त नोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाए।

संगठन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, ‘हम RBI से आग्रह करते हैं कि वे पेट्रोल पंपों को 2,000 रुपये के नोटों के बदले कम मूल्य के पर्याप्त नोट उपलब्ध कराने के लिए दिशानिर्देश जारी करें। इससे हमें अपने ग्राहकों को निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।’

Also read: साल के अंत तक खत्म होगी 2,000 रुपये के नोट की वैधता! जानें क्या होगा सरकार का रवैया

पेट्रोल पंपों और कुछ अन्य दैनिक आवश्यक सेवाओं को नोटबंदी के समय में भी 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट स्वीकार करने की छूट दी गई थी। हालांकि, पेट्रोल पंप जल्द ही पुराने नोटों को बदलने के आउटलेट बन गए थे जिससे सरकार ने समय से पहले उस सुविधा को वापस ले लिया था।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement