facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपया सात पैसे और टूटा

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया 85.27 के नए निचले स्तर पर, आयातकों की मांग और डॉलर की मजबूती बनी कारण

Last Updated- December 26, 2024 | 10:21 PM IST
Rupee vs Dollar

रुपया गिरकर गुरुवार को नए निचले स्तर प्रति डॉलर 85.27 पर पहुंच गया। डीलरों के मुताबिक डॉलर सूचकांक के मजूबत होने और महीने के अंत में आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये में गिरावट आई। रुपया बुधवार को 85.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में रुपये में 2.42 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। दिसंबर में ही रुपया 0.91 फीसदी गिर गया है।

डॉलर सूचकांक बढ़कर 108.15 पर पहुंच गया। इससे छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर ने मजबूती दर्ज की थी। एक सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, ‘महीने का अंत होने के कारण आयातकों की ओर से मांग (डॉलर की) आई थी। बाजार बंद होने के बाद रुपया 85.40 तक गिर गया था, फिर आज बाजार खुलने से पहले रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप कर इसे बंद स्तर तक ला दिया।’

भारतीय रुपये की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (आरईईआर) नवंबर, 2024 में 108.14 थी जबकि यह अक्टूबर, 2023 में 107.20 थी। बाजार के प्रतिभागियों के अनुसार आयातकों, विदेशी निवेशकों और तेल संबंधित खरीद के कारण डॉलर मजूबत था। भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में डॉलर की अधिक बिक्री की थी। लिहाजा बाजार के भागीदारों का अनुमान था कि नवंबर और दिसंबर में अल्पकालिक रूप से डॉलर में मजबूती आ सकती है। इस रुझान के कारण डॉलर की खरीदारी बढ़ी। इससे डॉलर मजबूत हुआ। ऐसे में रुपये में गिरावट की आशंका बढ़ गई है।

आरईईआर किसी मु्द्रा के उसके व्यापारिक साझेदारों के मुकाबले महंगाई समायोजित, व्यापार भारित औसत मूल्य का प्रतीक है। यह अक्सर बाहरी प्रतिस्पर्धात्मकता के सूचकांक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स में ट्रेजरी प्रमुख व कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने बताय, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के अक्टूबर में डॉलर की अधिक बिक्री करने के कारण बाजार यह उम्मीद कर रहा था कि नवंबर और दिसंबर, 2024 में यह स्थिति और ज्यादा बढ़ेगी। लिहाजा बाजार ने रुपये के और कमजोर होने के रुझान के कारण डॉलर की खरीद पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।’

हालांकि डीलरों ने बताया कि साल की समाप्ति के कारण कारोबार की मात्रा कम रही। रुपये ने इस तिमाही में कई कारकों के कारण दबाव का सामना किया।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement