facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर बंद हुआ

Advertisement

इसकी वजह डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है।

Last Updated- November 30, 2023 | 11:47 PM IST
Rupee vs Dollar

डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारतीय रुपये ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 83.39 रुपये के नए निचले स्तर को छू लिया। डीलरों ने यह जानकारी दी। भारतीय मुद्रा बुधवार को 83.33 प्रति डॉलर पर टिका था।

रुपये का पिछला अब तक का निचला स्तर 83.35 प्रति डॉलर 20 नवंबर को देखने को मिला था। 10 नवंबर को कारोबारी सत्र के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 83.48 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ था। इस महीने उभरते बाजारों की मुद्राओं ने डॉलर के मुकाबले कुछ बढ़त दर्ज की, लेकिन भारतीय रुपया अपने समकक्षों से पिछड़ गई, इसकी प्राथमिक वजह आयातकों के बीच डॉलर की लगातार मांग थी।

नवंबर में भारतीय रुपये में 0.2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि इस अवधि में डॉलर इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की नरमी दर्ज हुई। इसके परिणामस्वरूप रुपया माह के दौरान एशियाई मुद्राओं के बीच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा के तौर पर उभरी और गिरने वाली एकमात्र मुद्रा रही जबकि अन्य मुद्राओं में बढ़त दर्ज हुई।

करूर वैश्य बैंक के ट्रेजरी प्रमुख वीआरसी रेड्डी ने कहा, मांग-आपूर्ति के आयाम के कारण पूरे माह के दौरान डॉलर की मांग लगातार बनी रही। उन्होंने कहा, गुरुवार को डॉलर मजबूत हआ और कच्चे तेल में तेजी आई, जिसका रुपये पर असर पड़ा।

दक्षिण कोरियाई वॉन 4.7 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही। मौजूदा वित्त वर्ष में रुपये में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है और मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक इसमें 0.8 फीसदी की नरमी दर्ज हुई है।

हालांकि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में मजबूत विदेशी निवेश के चलते पहले छह माह के दौरान रुपये में 0.16 फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी। डॉलर के मुकाबले छह अहम मुद्राओं के बास्केट की माप करने वाला डॉलर इंडेक्स बुधवार के 102.58 के मुकाबले 103.20 पर पहुंच गया।

बाजार के भागीदारों ने कहा कि रुपये ने लगातार मुसीबत का सामना किया क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें ओपेक की तरफ से सालाना उत्पादन लक्ष्य की घोषणा से पहले 84 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया।
माना जा रहा है कि गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप नहीं किया। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव) ए. बनर्जी ने कहा, डॉलर इंडेक्स चढ़ा, जिसने आज रुपये पर असर डाला। आरबीआई बाजार में सक्रिय नहीं था।

दिसंबर में भारतीय मुद्रा और फिसल सकती है क्योंकि डॉलर की मांग जारी रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement