facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 87.49 के नए निचले स्तर पर पहुंचा

Advertisement

सरकारी बैंकों ने विदेशी मुद्रा बाजार में केंद्रीय बैंक की ओर से डॉलर बेचे जिससे रुपये की और गिरावट को रोकने में मदद मिली।

Last Updated- February 05, 2025 | 11:01 PM IST
rupees Dollar

इस हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दर में 25 आधार अंकों की कटौती की चिंताओं के कारण बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इंट्रा डे कारोबार में 87.49 के नए निचले स्तर पर आ गया था और कारोबार के अंत में यह 87.46 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।

नीतिगत दरें तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक जारी है और शुक्रवार को इसके निष्कर्ष जारी किए जाएंगे। डीलरों ने कहा कि कमजोर डॉलर सूचकांक और मजबूत एशियाई मुद्राओं के बावजूद स्टॉप-लॉस ट्रिगर के कारण रुपये में गिरावट आई है।

सरकारी बैंकों ने विदेशी मुद्रा बाजार में केंद्रीय बैंक की ओर से डॉलर बेचे जिससे रुपये की और गिरावट को रोकने में मदद मिली। बुधवार को रुपया 87.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को रुपया 87.12 प्रति डॉलर था। 

नोमुरा ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हम हमने इस रुख पर कायम रहेंगे कि रिजर्व बैंक अपेक्षाओं को पूरा करेगा मगर कोई आगे बढ़कर कोई कदम नहीं उठाने वाला है।’

बाजार के भागीदारों ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया अब 87.50 पर पहुंचने वाला है और अभी इसमें और कितनी गिरावट होनी है यह भी तय नहीं है क्योंकि आंशिक तौर पर वैश्विक व्यापार तनाव के कारण अस्थिरता भी लगातार बढ़ी है।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘बाजार को अब दरों में 25 आधार अंक तक की कटौती की उम्मीद है। रुपया लगभग 87.30 प्रति डॉलर के स्तर पर था, लेकिन स्टॉप लॉस शुरू हो गया था और हम 87.50 प्रति डॉलर के स्तर को देखने वाले थे।’

बुधवार को रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्राओं में से एक था, जिसमें दिन के दौरान 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरियाई वोन, फिलीपींस पेसो और मलेशियाई रिंगित में भी 0.5 फीसदी की गिरावट आई। बुधवार को डॉलर सूचकांक भी 0.4 फीसदी गिरकर 107.80 पर पहुंच गया था। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है।

बाजार भागीदारों ने कहा कि अगर शुक्रवार को दरों में कटौती की घोषणा की जाती है तो डॉलर के मुकाबले रुपया 88 पर पहुंच सकता है। सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘रुपया आज करीब 87.50 के स्तर को छू गया था। अब 88 रुपया प्रति डॉलर का स्तर भी दूर नहीं है। अगर शुक्रवार को दरों में कटौती की जाती है तो ऐसा संभव भी हो जाएगा।’

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement