facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: फिर लुढ़का रुपया ! आज 13 पैसे फिसलकर 83.29 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

Last Updated- September 18, 2023 | 6:17 PM IST
Dollar vs Rupee

Dollar Vs Rupee Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपये में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह 13 पैसे और टूटकर 83.29 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

क्यों आई रुपये में गिरावट ?

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.09 से लेकर 83.30 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.29 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक में मामूली गिरावट

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 105.20 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि छुट्टी से पहले जोखिम-प्रतिकूल भावनाओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद रुपया एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स भी फिसला

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 241.79 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,596.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.05 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,133.30 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में भारत का निर्यात 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 37.02 अरब डॉलर था। आयात भी 5.23 प्रतिशत घटकर 58.64 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल अगस्त में यह 61.88 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

इस बीच, देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर रह गया है।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 5:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement