facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: कच्चा तेल चढ़ा तो रुपया गिरा, डॉलर के मुकाबले नए निचले स्तर पर हुआ बंद

Advertisement

बाजार के भागीदारों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये की गिरावट को थोड़ा थामने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया है।

Last Updated- October 16, 2023 | 11:12 PM IST
money

कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.28 के अपने नए निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया 18 सितंबर को 83.27 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। बीते शुक्रवार को रुपया 83.26 पर बंद हुआ था।

बाजार के भागीदारों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रुपये की गिरावट को थोड़ा थामने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया है। डीलरों ने कहा कि रुपया जब 83.28 तक गिर गया था तब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने केंद्रीय बैंक की ओर से डॉलर की बिकवाली की थी ताकि भारतीय मुद्रा और नीचे न जाए।

करूर वैश्य बैंक में ट्रेजरी प्रमुख वी आर सी रेड्डी ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक के 107 अंक से गिरकर 105.30 रह गया है मगर पिछले कुछ दिनों से रुपया 83.10 से 83.30 के दायरे में कारोबार कर रहा है। इजरायल-हमास युद्ध के मद्देनजर कच्चे तेल में तेजी से रुपये में भी नरमी देखी जा रही है क्योंकि तेल महंगा होने के कारण तेल मार्केटिंग कंपनियां डॉलर की मांग बढ़ा रही हैं। केंद्रीय बैंक भी मुद्रा में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए डॉलर की बिकवाली कर रहा है।’

अक्टूबर में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 0.3 फीसदी नीचे आ चुका है। जुलाई से सितंबर के बीच रुपया 1.2 फीसदी कमजोर हुआ है। दूसरी ओर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रुपया 0.2 फीसदी मजबूत हुआ था। विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने से कैलेंडर वर्ष के पहले 6 महीने में रुपया 0.16 फीसदी मजबूत हुआ था। प​श्चिम ए​शिया में तनाव बढ़ने से पिछले शुक्रवार को 6 फीसदी चढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। डीलरों ने कहा कि कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा तो डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 के पार जा सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज में मुद्रा डेरिवेटिव्स और ब्याज दर डेरिवेटिव्स के उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘आरबीआई ने आज 50 करोड़ डॉलर कीमत की मुद्रा बेची होगी। वह रुपये को डॉलर के मुकाबले 83.30 के स्तर पर सहारा दे रहा है।’

अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा मुद्रास्फीति की खबर से निवेशकों को ब्याज दर फिर बढ़ने की आशंका सताने लगी है।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement