facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लगातार 7वें साल कमजोर हुआ रुपया, अमेरिकी फेड और ट्रंप की जीत से बढ़ा दबाव

Advertisement

2024 में रुपया 85.61 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

Last Updated- December 31, 2024 | 10:47 PM IST
Rupee and Dollar

साल 2024 में रुपया 85.61 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के बाद रुपये में आज 0.09 फीसदी की गिरावट आई। यह लगातार 7वां वर्ष है जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। रूस-यूक्रेन में युद्ध के बाद 2022 में डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 फीसदी से अधिक गिरावट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने हस्तक्षेप के जरिये उसे एक सीमित दायरे में रखा।

इससे 2023 में महज 0.6 फीसदी का मूल्यह्रास हुआ। इस साल सितंबर के मध्य तक रुपया सबसे स्थिर मुद्राओं में शामिल था। मगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती और उसके बाद डॉनल्ड ट्रंप की जीत से रुपये पर दबाव बढ़ गया। यही कारण है कि अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में रुपया 1.8 फीसदी लुढ़क गया।

पिछले तीन महीनों के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 60 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण मुद्रा भंडार को झटका लगा। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 705 अरब डॉलर तक पहुंच गया था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर 2024 तक 644.4 अरब डॉलर था जो दुनिया में चौथा सबसे बड़ा भंडार है।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement