facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने भरा सरकार का खजाना, दिया 5740 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड

Advertisement

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा (SBI Chairman) ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा।

Last Updated- June 16, 2023 | 8:47 PM IST

पब्लिक सेक्टर के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को 5,740 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है जो अब तक का सर्वाधिक डिविडेंड है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा (SBI Chairman) ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्तीय सेवाओं के सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।

वित्त मंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्त मंत्री को एसबीआई से 5,740 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक मिला जो किसी भी वित्त वर्ष में दिया गया सर्वाधिक लाभांश है।”

SBI ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 11.30 रुपये का लाभांश देने की डिविडेंड की थी। बता दें कि मार्च तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ (SBI Net Profit) सालाना आधार पर 83 फीसदी के उछाल के साथ 16,695 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पिछले साल जनवरी से मार्च अवधि में 9,113 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement