facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Report: भारत की औपचारिक अर्थव्यवस्था में 26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

Advertisement

अनौपचारिक अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी पिछले 7 साल के दौरान 25.9 प्रतिशत से घटकर 23.7 प्रतिशत रह गई है।

Last Updated- June 21, 2024 | 11:36 PM IST
Indian economy

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2016 से वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत ने 26 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाया है। इस तरह से अनौपचारिक अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी पिछले 7 साल के दौरान 25.9 प्रतिशत से घटकर 23.7 प्रतिशत रह गई है।

हाल में जारी किए गए एनुअल सर्वे आफ अनइनकॉर्पोरेटेड सेक्टर इंटरप्राइजेज (एएसयूएसई) की रिपोर्ट के आधार पर एसबीआई की रिपोर्ट में अनौपचारिक अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘विनिर्माण को उद्योग के सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) और ट्रेड व अन्य सेवा क्षेत्र को सेवा जीवीए का प्रतिरूप मानने पर औपचारिक अर्थव्यवस्था का कुल आकार पिछले 7 साल में 26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।’

कुल मिलाकर अनौपचारिक जीवीए की कुल राशि वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 58.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो वित्त वर्ष 2016 में 18.6 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें से अनौपचारिक कृषि की हिस्सेदारी 43 लाख करोड़ रुपये है। उसके बाद अनौपचारिक सेवा की हिस्सेदारी 11.8 लाख करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement