facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trade Data: देश का निर्यात सितंबर में बढ़कर 34.58 अरब डॉलर पर पहुंचा, आयात में भी तेजी; व्यापार घाटे में आई कमी

Advertisement

Sept Trade Data: बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में आयात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 55.36 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर, 2023 में 54.49 अरब डॉलर था।

Last Updated- October 16, 2024 | 4:49 PM IST
September trade data
Representative image

देश के वस्तु निर्यात में दो महीने की गिरावट के बाद सितंबर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। सिंतबर में निर्यात 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.78 अरब डॉलर रह गया।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में आयात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 55.36 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर, 2023 में 54.49 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा (आयात तथा निर्यात के बीच का अंतर) 20.8 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। अगस्त में यह 10 महीने के उच्चतम स्तर 29.65 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया था।

भारत के वस्तु निर्यात में अगस्त माह में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत और जुलाई में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 213.22 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 6.16 प्रतिशत बढ़कर 350.66 अरब डॉलर रहा।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा 137.44 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने यहां पत्रकारों को बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सितंबर और इस वित्त वर्ष के पहले छह महीने में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। निर्यात को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण कारकों में इंजीनियरिंग, रसायन, प्लास्टिक, औषधि, तैयार (रेडिमेड) वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक शामिल हैं।

बर्थवाल ने कहा, ‘‘ वैश्विक कठिनाइयों के बावजूद हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ सोने का आयात सितंबर में बढ़कर 4.39 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 4.11 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement