facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 1.54% पर आई, फूड इंफ्लेशन घटकर -2.28% रही

Advertisement

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई में आई कमी की मुख्य वजह सब्जियों और दालों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी है

Last Updated- October 13, 2025 | 4:53 PM IST
Retail Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Retail Inflation: भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर 2025 में घटकर 1.54 फीसदी रह गई। अगस्त में यह 2.07 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई में आई कमी की मुख्य वजह सब्जियों और दालों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई सितंबर 2024 में 5.49 फीसदी थी।

फूड इंफ्लेशन घटकर -2.28% रह गई

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने एक बयान में कहा, “सितंबर 2025 में हेडलाइन महंगाई और खाद्य महंगाई में गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल बेस इफेक्ट और सब्जियों, तेल और वसा, फलों, दाल, अनाज, अंडा, ईंधन और लाइट की महंगाई में कमी के कारण है।”

सितंबर 2025 में सालाना आधार पर खाद्य महंगाई -2.28 फीसदी रही, जबकि अगस्त में यह -0.64 फीसदी और पिछले साल सितंबर में 9.24 फीसदी थी।

Also Read: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पर फिर बातचीत होगी शुरू, इस हफ्ते एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा US

अक्टूबर की द्वि-मासिक मौद्रिक नीति में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान अगस्त के 3.1 फीसदी से घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के लिए महंगाई के आउटलुक के बारे में RBI ने कहा कि मॉनसून की अच्छी प्रगति, अधिक खरीफ बुआई, पर्याप्त जलाशय स्तर और खाद्य अनाज का पर्याप्त बफर स्टॉक खाद्य कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद करेगा।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement