facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेवा PMI बढ़कर 59 पर पहुंचा, नए ऑर्डर और रोजगार में जोरदार बढ़त

Advertisement

फरवरी में भारत के सेवा क्षेत्र में शानदार तेजी, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग से नई ऊंचाई

Last Updated- March 05, 2025 | 11:08 PM IST
India Service PMI

भारत के दबदबे वाले सेवा क्षेत्र के पीएमआई में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग बेहतर होने से फरवरी के दौरान शानदार तेजी आई है। बुधवार को जारी एक निजी बिजनेस सर्वे के मुताबिक भारत की कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने में तेजी के कारण उनकी वृद्धि की दर अधिक रही।

एचएसबीसी के अंतिम सेवा पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) का संकलन एसऐंडपी ग्लोबल ने किया था। सेवा पीएमआई फरवरी में बढ़कर 59 हो गया जबकि यह फरवरी में 26 महीने के निचले स्तर 56.5 पर था। यह सूचकांक लगातार 21 महीने से 50 से ऊपर है। इसका 50 से ऊपर रहना इसे संकुचन से अलग करता है यानी बढ़त को दिखाता है।

सर्वे के अनुसार, ‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग में सुधार के कारण भारत की सेवा कंपनियों के नए ऑर्डर में फरवरी में वृद्धि दर अधिक रही। इस वृद्धि ने उत्पादन में तेजी से विस्तार और रोजगार में पर्याप्त वृद्धि का आधार बनाया।’
सर्वे ने बताया कि कंपनियों ने फरवरी में लागत बोझ में वृद्धि का अनुभव किया लेकिन महंगाई की दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई, क्योंकि उत्पादन कीमतों में वृद्धि की दर मोटे तौर पर जनवरी के समान थी और इसलिए यह दीर्घकालिक औसत से ऊपर बनी रही।

सर्वे ने बताया कि, ‘वृद्धि को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक उत्पादकता में लाभ, अनुकूल अंतर्निहित मांग और नए कारोबार से अधिक उठान थे।’ सर्वे में आगे बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर से वृद्धि को मदद मिली। सेवा प्रदाताओं ने अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और पश्चिम एशिया से बेहतर मांग की जानकारी दी। कुल विदेशी बिक्री छह महीनों में सबसे तेज गति से बढ़ी। सर्वे ने बताया, ‘भारत की सेवा कंपनियों ने बढ़ते नए कारोबार और बढ़ी हुई क्षमता के दबाव के कारण भर्ती अभियान जारी रखा।’

रोजगार का विस्तार बहुत तेजी से हुआ। यह सर्वे दिसंबर 2005 से किया जा रहा है और तब से अब तक फरवरी में रोजगार की वृद्धि सबसे तेज में से एक थी। पैनल में शामिल होने वालों के मुताबिक पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारियों की सेवाएं ली गईं।

एचएसबीसी की भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि वैश्विक मांग बीते छह महीनों के दौरान सबसे तेज गति से बढ़ी। नए निर्यात कारोबार के सूचकांक के अनुसार वैश्विक मांग ने भारत के सेवा क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement