facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Service PMI: देश के सर्विस सेक्टर में हल्की सुस्ती, मई की सर्विस PMI गिरकर 61.2 पहुंची

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 11:55 AM IST
IT Sector Q1 Results

Service PMI May 2023: देश के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में गिरावट देखी गई। मई में सर्विसेज पीएमआई घटकर 61.2 के स्‍तर पर आ गया है जो अप्रैल में 62 पर था।
इसके अलावा मई का कंपोजिट पीएमआई महीने दर महीने आधार पर बिना किसी बदलाव के 61.6 पर ही स्थिर रहा है। अप्रैल महीने में भी कंपोजिट पीएमआई 61.6 पर ही था।

S&P Global ने आज यानी 05 जून को यह आंकड़े जारी किए है। गौरतलब है कि भारत की सर्विसेज लगातार 22 महीने 50 के ऊपर रही है। गौरतलब है कि मैन्युफैक्चरिंग PMI की 50 से ऊपर की रीडिंग मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है। जबकि 50 से नीचे की रीडिंग मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में संकुचन का संकेत होती है।

एस एंड पी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में इकॉनोमिक्‍स एसोसिएट डायरेक्‍टर पॉलियाना डी लीमा (Pollyanna De Lima, Economics Associate Director at S&P Global Market Intelligence) का कहना है, ‘ महंगाई का दबाव लगातार सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक चुनौती बना हुआ है। खाद्य उत्पादन की लागतों, इनपुट, श्रम और परिवहन की लगातार बढ़ती कीमतों का असर सर्विस सेक्टर की गतिविधियों पर देखा जा रहा है।’

PMI का यह सर्वे 400 सर्विस कंपनियों के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें नॉन रिटेल कंज्यूमर सर्विसेस, ट्रांसपोर्ट, इंफोर्मेशन, कम्यूनिकेशन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विसेस से संबंधित कंपनियां शामिल है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement