facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सर्विस सेक्टर की फर्मों ने किया ज्यादा नौकरियों का सृजन

Service Sector Jobs : आईटी सेक्टर (20.6 लाख) ने इनमें अगुआई की है। उसके बाद बैंकिंग में 12.5 लाख और वित्त क्षेत्र में 5.75 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है।

Last Updated- January 19, 2024 | 10:01 PM IST
jobs

वित्त वर्ष 2023 में उद्योग जगत द्वारा की गई नौकरियों के कुल सृजन में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब आधी रही है। इसमें सूचना तकनीक (आईटी), बैंकिंग और वित्त क्षेत्र आते हैं। वहीं विनिर्माण, बुनियादी ढांचा और खपत के क्षेत्रों में नौकरियों के सृजन की रफ्तार सुस्त रही है।

शुक्रवार को जारी बैंक आफ बड़ौदा के ताजा अध्ययन से यह सामने आया है। भारत की कंपनियों और फर्मों ने 81.2 लाख नई नौकरियों का सृजन किया है, जिसमें 3 सेवा क्षेत्रों की हिस्सेदारी 39.1 लाख (48.2 फीसदी) है।

आईटी सेक्टर (20.6 लाख) ने इनमें अगुआई की है। उसके बाद बैंकिंग में 12.5 लाख और वित्त क्षेत्र में 5.75 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है।

अध्ययन में 3,000 निजी कंपनियों के वित्त वर्ष 19 से वित्त वर्ष 23 तक के आंकड़े लिए हैं।

First Published - January 19, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट