facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सात राज्यों ने बॉन्ड नीलामी से जुटाए ₹11,600 करोड़, महाराष्ट्र ने निविदाएं ठुकराईं

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। इसलिए उन्होंने किसी भी कीमत पर उधारी नहीं लेने का फैसला किया।

Last Updated- November 04, 2025 | 9:37 PM IST
Letters of interest received from many ARCs for Phoenix ARC's NPA of Rs 3500 crore, final auction to be held in November Phoenix ARC के 3500 करोड़ रुपये के NPA के लिए कई ARC से मिले रुचि पत्र, नवंबर में होगी अंतिम नीलामी

सात राज्यों ने मंगलवार को साप्ताहिक बॉन्ड नीलामी के जरिए 11,600 करोड़ रुपये जुटाए। यह उनके अधिसूचित राशि 13,600 करोड़ रुपये से कम था। महाराष्ट्र ने 2050 और 2055 के बॉन्ड की सभी निविदाओं को पुन: जारी करना अस्वीकार कर दिया। महाराष्ट्र की हरेक निविदा का मूल्य 1,000 करोड़ रुपये था। उधारी ली गई राशि इस कैलेंडर की राशि 19,450 करोड़ रुपये से महत्त्वपूर्ण रूप से कम है।

सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, ‘अनुमान के अनुरूप कटऑफ थी। महाराष्ट्र के लिए निविदा अच्छी थीं लेकिन उन्होंने पुन: करने के लिए किसी निविदा को नहीं चुनने का फैसला किया।’ इससे पूर्व महाराष्ट्र ने इस साल के लिए 26 अगस्त को निविदाएं अस्वीकार की थीं। विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। इसलिए उन्होंने किसी भी कीमत पर उधारी नहीं लेने का फैसला किया। 10 साल के राज्य बॉन्ड की कटऑफ यील्ड 7.14 प्रतिशत थी जबकि यह बीते सप्ताह 7.23 प्रतिशत थी।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘महाराष्ट्र का फैसला संभवत: उसका राजकोषीय प्रबंधन दर्शाता है। अभी उधारी की लागत कहीं अधिक है। उदाहरण के तौर पर आंध्र प्रदेश के 10 वर्षीय एसडीएल ने सरकारी प्रतिभूतियों के 60 आधार अंक से ऊपर कारोबार किया। महाराष्ट्र संभवत: यील्ड के सुस्त होने का इंतजार कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement