facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

NVA में वेतन का हिस्सा महामारी के पहले से अभी कम

Advertisement

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 2021-22 की तुलना में एनवीए में मुनाफे के हिस्से में कमी और वेतन का हिस्सा बढ़ने के बावजूद ऐसी स्थिति है।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:48 PM IST
mnarega

सालाना औद्योगिक सर्वे (एएसआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र का कुल शुद्ध मूल्यवर्धन (एनवीए) के अनुपात में मुनाफे की हिस्सेदारी महामारी के पहले की अवधि 2019-20 की तुलना में ज्यादा रही है। वहीं इस अवधि के दौरान श्रमिकों को दिए जाने वाले वेतन और भत्तों का हिस्सा महामारी के पहले के स्तर से नीचे रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 2021-22 की तुलना में एनवीए में मुनाफे के हिस्से में कमी और वेतन का हिस्सा बढ़ने के बावजूद ऐसी स्थिति है। विशेषज्ञ फैक्टरी मालिकों और शेयरधारकों द्वारा कमाए गए मुनाफे और श्रमिकों के वेतन में हुए इस बदलाव की वजह उत्पादन के पूंजी केंद्रित होने और रोजगार में वृद्धि सुस्त रहने को मान रहे हैं।

एनवीए में मुनाफे की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 51.9 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 38.7 प्रतिशत थी। वहीं इस अवधि के दौरान एनवीए में वेतन की हिस्सेदारी घटकर 15.9 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 18.9 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement