facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI अध्ययन: FY24 Q4 में भारत की न्यूट्रल ब्याज दर में तेज बढ़ोतरी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के अध्ययन में FY24 Q4 के लिए भारत में न्यूट्रल ब्याज दर 1.4-1.9% अनुमानित

Last Updated- July 18, 2024 | 11:07 PM IST
Bank Holiday

भारतीय रिजर्व बैंक के एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में ब्याज की न्यूट्रल दर 1.4 से 1.9 प्रतिशत के बीच रही है। यह 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए इसके पहले के 0.8 से 1.0 प्रतिशत के अनुमान की तुलना में तेज बढ़ोतरी है। इससे रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में कटौती करने को लेकर बहस छिड़ गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के बाद भारत के लिए ब्याज की न्यूट्रल दर में ताजा बढ़ोतरी की वजह उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘महामारी के बाद से कुल मिलाकर जीडीपी वृद्धि दर उच्च स्तर की ओर रही है। ऐसे में न्यूट्रल दर का अनुमान उचित लगता है।’

अर्थशास्त्री वास्तविक ब्याज दर की गणना रीपो रेट में से एक साल आगे की महंगाई दर को घटाकर करते हैं। इस समय रीपो रेट 6.5 प्रतिशत है, जबकि चौथी तिमाही में औसत महंगाई 4.5 प्रतिशत अनुमानित है। रिजर्व बैंक के अध्ययन में साफ किया गया है कि न्यूट्रल या प्राकृतिक दर का अनुमान अनिश्चितता के व्यापक दायरे में है। इसकी वजह से मौद्रिक नीति का रुख तय करने में आकलन के सावधानी पूर्वक व्याख्या की जरूरत है।

यह रिपोर्ट रिजर्व बैंक के आर्थिक और नीतिगत शोध विभाग (डीईपीआर) के हरेंद्र कुमार बेहरा द्वारा लिखी गई है। यह स्पष्ट किया गया है कि इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं, रिजर्व बैंक के नहीं।

बेहरा ने कहा है कि ढांचागत बदलावों और जनसांख्यिकीय स्थिति को देखते हुए भारत के लिए न्यूट्रल दर का अनुमान लगाना खासकर चुनौतीपूर्ण है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘खासकर महामारी की जटिलताओं के कारण उत्पादन का अनुमान बदला है और इससे महंगाई दर की गतिशीलता पर असर पड़ा है।’

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement