facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Silver import: चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती से यूएई से आयात पर लगेगा अंकुश, सरकार को राहत

Advertisement

समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के कारण यूएई से चांदी का आयात तेजी से बढ़ा है।

Last Updated- July 31, 2024 | 7:03 AM IST
चांदी आयात में तेजी पर UAE से बात करेगा भारत, India will talk to UAE on increase in silver imports

वित्त वर्ष 25 के बजट में चांदी पर सीमा शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी किए जाने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से इस जिंस के आयात में हुई तेज वृद्धि पर अंकुश लग सकता है। इससे सरकार को अस्थायी ही सही कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।

समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के कारण यूएई से चांदी का आयात तेजी से बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 में यूएई से चांदी का आयात तेजी से बढ़कर 1.7 अरब डॉलर हो गया था जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 1.12 करोड़ डॉलर था। मई महीने में भारत में होने वाले चांदी के आयात में अकेले दुबई की हिस्सेदारी 87 फीसदी थी।

भारत ने साल 2022 में यूएई से सीईपीए समझौता किया था। इस समझौते के तहत चांदी पर आयात को धीरे-धीरे घटाकर 10 वर्षों में शून्य पर लाना है। हाल फिलहाल तक सीईपीए के तहत यूएई से आयात पर शुल्क 8 फीसदी था। लेकिन अब सभी देशों के लिए चांदी के शुल्क पर आयात को घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। इससे यूएई से चांदी का आयात अब फायदे का सौदा नहीं रहा है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बताया हाल में बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘पात्र आभूषण विक्रेताओं को गिफ्ट सिटी के जरिये चांदी के आयात को मंजूरी दी गई। इसके अलावा 1 अप्रैल से यूएई से हुए सीईपीए के तहत शुल्क की दर 8 फीसदी हो गई और आयात किए जाने की सीमा पर कोई प्रतिबंध भी नहीं लगा है। इसकी वजह से यूएई के सीईपीए के तहत चांदी का आयात तेजी से बढ़ा था। अब सीमा शुल्क 6 फीसदी है और सीईपीए के तहत 8 फीसदी है। तो इस पर काबू हुआ है।’

सीईपीए के तहत भी वित्त वर्ष 26 में 1 अप्रैल से यूएई से चांदी के आयात पर सीमा शुल्क घटकर 6 फीसदी आ जाएगा। लिहाजा अन्य सभी देशों की तरह ही यूएई के लिए चांदी के आयात पर सीमा शुल्क 6 फीसदी की समान दर पर आ जाएगा।

इसके बाद वित्त वर्ष 27 के बाद से यूएई के लिए सीमा शुल्क 5 फीसदी या उससे कम होगा, लिहाजा ऐसी स्थिति में यूएई को अन्य देशों की तुलना में लाभ होगा।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 7:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement