facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंगापुर की आने वाले वर्षों में भारत में बड़ी राशि निवेश करने की योजना: पीयूष गोयल

Advertisement

गोयल ने यह भी कहा कि भारत और EFTA ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत भारत को अगले 15 साल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता मिली है।

Last Updated- September 05, 2024 | 7:48 PM IST
India-Africa Trade: Target of $200 billion trade in next 7 years- Piyush Goyal अगले 7 साल में 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य- पीयूष गोयल
Representative Image

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि सिंगापुर भारत में अबतक लगभग 150 अरब डॉलर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है और यह देश आने वाले वर्षों में उस राशि का संभवत: पांच गुना निवेश करने को तैयार है।

गोयल ने यह भी कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह EFTA ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत भारत को अगले 15 साल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता मिली है।

उन्होंने यहां राज्यों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये निवेश राज्यों में आएंगे और उन्हें इसका लाभ उठाना है। गोयल ने कहा, ‘‘आज दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है। हर कोई भारत आना चाहता है। सिंगापुर पहले ही भारत में लगभग 150 अरब डालर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है। वे आने वाले वर्षों में उस राशि का संभवत: पांच गुना निवेश करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्यों को मानसिकता बदलनी होगी, अनुपालन बोझ कम करना होगा और कानूनों को अपराधमुक्त करना होगा। इन निवेशों को आकर्षित करने के लिए चीजों को अनुकूल बनाने की जरूरत है।

गोयल ने कहा, ‘‘सभी निवेशक भारत की ओर देख रहे हैं…केंद्र आपकी सहायता के लिए वहां मौजूद है। हम राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करते…हम 12 औद्योगिक टाउनशिप स्थापित कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement