facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीतारमण ने विश्व बैंक, IMF प्रमुखों से लोन रिस्ट्रक्चरिंग पर चर्चा की

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 7:07 PM IST
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को विश्व बैंक (World Bank) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रमुखों के साथ गोलमेज बैठक की और कुछ देशों के समक्ष मौजूद लोन रिस्ट्रक्चरिंग की समस्या पर चर्चा की।

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड माल्पस और IMF की प्रबंध निदेशक (MD) क्रिस्टलिना जॉर्जीवा के साथ सीतारमण की गोलमेज बैठक यहां पर G-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की पहली बैठक से इतर आयोजित की गई। इस बैठक में लोन रिस्ट्रक्चरिंग की चुनौतियों और ऋण जोखिम के मुद्दों पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में इस गोलमेज बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्तमान के विविध कर्ज परिदृश्य को स्वीकार करने और चुनौतियों व उनसे निपटने के तरीकों की एक आम समझ बनाने की अहमियत पर जोर दिया।’ उन्होंने G-20 समूह के माध्यम से कमजोर और कम प्रतिनिधित्व वाले कर्जदार देशों की आवाज सुनने का आह्वान किया।

वित्त मंत्रालय ने एक और ट्वीट में कहा, ‘IMF की एमडी जॉर्जीवा और विश्व बैंक के अध्यक्ष माल्पस ने लोन रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया को तेज करने का आह्वान किया और कहा कि यह मंच एक साथ काम करने और कमजोर देशों की मदद करने का अवसर है।’

कोरोना महामारी के बाद कई देश भारी कर्ज के बोझ से दब गए थे। इन्हें राहत देने के लिए लोन रिस्ट्रक्चरिंग की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाए गए हैं। कुछ सबसे खराब कर्जदार देशों- जाम्बिया, चाड और इथियोपिया के लिए लेनदार समितियां गठित की जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement