facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का युवा आंदोलन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Advertisement

फेसबुक-यूट्यूब पर रोक के खिलाफ शुरू हुआ विरोध बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों तक पहुंचा; पुलिस गोलीबारी में 19 की मौत, सरकार हिली।

Last Updated- September 10, 2025 | 8:53 AM IST
Nepal PM KP Sharma Oli

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से जेन-जी के गुस्से की चिंगारी भड़क उठी। विरोध-प्रदर्शनों को दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन की गोली-बारी में अब तक 19 लोगों की जान चली गई। मंगलवार को यहां शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को इस्तीफा तक देना पड़ा है।

नियमों के उल्लंघन पर नेपाल सरकार ने फेसबुक और यूट्यूब जैसी कई सोशल साइटों पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में काठमांडू से शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में तब्दील होकर पूरे देश में फैल गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद भी युवा शांत नहीं हो रहे हैं। इस कारण मंगलवार को नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से आगे चिंगारी क्यों भड़की इसके पीछे एक नहीं, कई कारण हैं। इसमें सोशल मीडिया का व्यापक प्रसार भी शामिल है। वर्ष 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल की 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की तीन-चौथाई से ज्यादा आबादी के पास मोबाइल फोन हैं। यह दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश से ठीक पीछे है। इस रिपोर्ट के अनुसार आधी आबादी तक इंटरनेट की पहुंच है और 88 प्रतिशत लोग इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया देखने में करते हैं। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में नेपाल से ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग केवल पाकिस्तान में होता है।

नेपाल में बेरोजगारी दर 2017-18 में 11.4 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 12.6 प्रतिशत हो गई है। दूसरी ओर, नेपाल की श्रम बल भागीदारी दर 2017-18 में 38.5 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 37.1 प्रतिशत हो गई।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement