facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोलर PLI विजेता भी चीन के सहारे, तकनीक और मानव संसाधन जुटाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद

Advertisement

Solar PLI: भारत सरकार ने चीन के नागरिकों को वीजा जारी करने पर अंकुश लगा दिए हैं और असाधारण मामलों में मंजूरी की जरूरत होती है।

Last Updated- May 03, 2024 | 9:48 PM IST
Technology, Human Resource needed from China to kickstart solar PLI: Indosol सोलर PLI विजेता भी चीन के सहारे, जमीन से लेकर मानव संसाधन तक जुटाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद
Sharat Chandra, CEO, Shirdi Sai Electricals Limited Group (SSEL Group)

देश में उच्च क्षमता वाले सौर उपकरणों की उत्पादन से जुड़़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के प्रथम विजेता को समन्वित सौर विनिर्माण सुविधा की स्थापना में भूमि और मानव संसाधन जुटाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (एसएसईएल) के सीईओ शरत चंद्र ने पीएलआई योजना हासिल करने के बाद पहली बार खुलासा किया कि समन्वित सौर उपकरण विनिर्माता संयंत्र ( solar equipment manufacturing plant) की स्थापित करने में देरी हो रही है। इसका कारण यह है कि वे संबंधित तकनीक और मानव संसाधन का चीन से आयात नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा किसी भी राज्य के साथ भूमि समझौता करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (एसएसईएल) ने इंडोसोल सोलर प्राइवेट लिमिटेड (आईएसपीएल) एसपीवी की स्थापना की है जो तेलंगाना में बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी है। सौर पीएलआई के प्रथम चरण के अंतर्गत एसएसईएल को 4 गीगावॉट के मॉड्यूल का निर्माण करना है।

पीएलआई के दूसरे चरण में इंडोसोल सोलर को 10 गीगावॉट की ‘पॉलीसिलिकॉन-वेफर-सेल-मॉड्यूल’ (पीडब्ल्यूसीएम) का निर्माण करना है। इंडोसोल दोनों ही परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। शरत चंद्र ने बताया कि इंडोसोल सोलर ने सोलर मॉड्यूल विनिर्माण की 0.5 गीगावॉट का संचालन शुरू कर दिया है। लेकिन दूसरा चरण असलियत में चुनौतीपूर्ण है।

शरत चंद्र ने नई दिल्ली में बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए साक्षात्कार में बताया, ‘इनगोट (प्रमुख बुनियादी उपकरण) से लेकर मॉड्यूल तक के लिए चीन की मशीनरी पर आश्रित होना पड़ रहा है। इसकी वजह ये है कि इन्हें जर्मनी के निर्माता भी नहीं बना रहे हैं। इनका कोरिया और जापान निर्माण करते हैं लेकिन हमारी मांग गीगावॉट में होने के कारण वहां से बड़े पैमाने पर नहीं मिल सकते। इसलिए हम चीन की ओर जाने के लिए बाध्य हैं।’

भारत सरकार ने चीन के नागरिकों को वीजा जारी करने पर अंकुश लगा दिए हैं और असाधारण मामलों में मंजूरी की जरूरत होती है। वेंडर समझौते के जरिये तकनीक के स्थानांतरण के लिए अतिरिक्त मंजूरियों की जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement