facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी खजाने पर 2 साल नजर रखेगी एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स

Advertisement

सरकार ने वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम करके जीडीपी (GDP) के 4.5 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2025 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 5.1 फीसदी तय किया गया है।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:04 PM IST
S&P global rating

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) अगले 2 साल तक भारत की राजकोषीय मजबूती पर नजदीकी से नजर रखेगी और अगर सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने की राह पर बनी रहती है तो भारत की रेटिंग बढ़ाई जा सकती है।

एसऐंडपी ग्लोबल में डायरेक्टर- सॉवरिन ऐंड इंटरनैशनल पब्लिक फाइनैंस रेटिंग यीफर्न फुआ ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगले 2 साल तक हम इस बात पर बारीकी से नजर रखेंगे कि क्या सरकार राजकोषीय मजबूती की राह पर आगे भी बनी रहती है या नहीं।’

लोक सभा चुनाव की 4 जून को होने जा रही मतगणना के पहले एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को भारत के आर्थिक नजरिये को उन्नत कर ‘स्थिर’ से ‘धनात्मक’ कर दिया। लेकिन उसने भारत की ‘सॉवरिन रेटिंग’ को ‘बीबीबी माइनस’ पर बरकरार रखा है जो कि निवेश-योग्य सबसे निचली रेटिंग है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम करके जीडीपी (GDP) के 4.5 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2025 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 5.1 फीसदी तय किया गया है।

रिजर्व बैंक के बड़े लाभांश के बारे में फुआ ने कहा कि यह सरकार के लिए राजकोषीय नीति तय करने के लिहाज से बेहतर है, लेकिन कुल मिलाकर दीर्घावधि के हिसाब से एसऐंडपी को नहीं लगता कि इस तरह का लाभांश बार-बार दिया जाएगा।

आम चुनाव परिणामों के पहले भारत की रेटिंग बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर फुआ ने कहा कि भारत ने प्रमुख आर्थिक नीतियों को लेकर राष्ट्रीय सहमति बनाई है और चुनाव के बाद विकास के अनुकूल नीति जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद कई दलों की मिली जुली सरकारों ने सत्ता चलाई है, लेकिन भारत की जीडीपी वृद्धि दर लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘यह प्रमुख आर्थिक नीतियों पर राष्ट्रीय आम सहमति को दर्शाता है। हम मानते हैं कि चुनाव के बाद यह वृद्धि-समर्थक नीति जारी रहेगी और आने वाले वर्षों में राजकोषीय मजबूती की राजनीतिक प्रतिबद्धता भी बनी रहेगी। आने वाली सरकार चाहे कोई भी हो, विकास समर्थक नीतियां, निरंतर बुनियादी ढांचे में निवेश और राजकोषीय घाटे को कम करने की मुहिम आने वाले वर्षों में जारी रहेगी।’

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement