facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

S&P ने FY26, FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, कहा- महंगे कर्ज से घटी डिमांड

Advertisement

S&P ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया हे। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहेगी।

Last Updated- November 25, 2024 | 2:34 PM IST
India GDP Growth
Indian Economy

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने अगले दो वित्त वर्षों के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। इसकी वजह ऊंची ब्याज दर से शहरी मांग में कमी आना है। अमेरिकी चुनाव परिणामों के बाद एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं के लिए अपने आर्थिक पूर्वानुमान को अपडेट करने हुए रेटिंग एजेंसी ने वित्त 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ 6.7 फीसदी और वित्त 2026-27 में 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले अनुमानों क्रमशः 6.9 फीसदी और 5 फीसदी से कम है।

S&P ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया हे। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहेगी। एसएंडपी ने चीन के लिए 2024 में 4.8 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा, लेकिन अगले वर्ष के लिए पूर्वानुमान को पहले के 4.3 फीसदी से घटाकर 4.1 फीसदी कर दिया। 2026 के लिए 4.5 फीसदी के पिछले अनुमान को घटाकर 3.8 प्रतिशत कर दिया।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री (एशिया-प्रशांत) लुइस कुइज ने कहा कि बढ़ते जोखिम 2025 की पहली तिमाही में एशिया-प्रशांत के लिए इकोनॉमिक आउटलुक को कमजोर कर रहे हैं। जबकि इस क्षेत्र के ज्यादातर देश मजबूत ग्रोथ बनाए रखने में सक्षम हैं।

चीन के इन्सेंटिव्स से ग्रोथ को समर्थन मिलना चाहिए, लेकिन एसएंडपी को उम्मीद है कि उसके निर्यात पर अमेरिकी व्यापार शुल्क से उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। एशिया-प्रशांत विकास धीमी वैश्विक मांग और अमेरिकी व्यापार नीति से बाधित होगा। लेकिन कम ब्याज दरों और मुद्रास्फीति से खर्च करने की शक्ति पर उनका दबाव कम होना चाहिए।

 

(बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement