facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LNG की हाजिर मांग घटने की संभावना, भारत लंबी अवधि के अनुबंधों की ओर बढ़ा

Advertisement

एसऐंडपी ग्लोबल का विश्लेषण— दीर्घकालिक सौदों के चलते हाजिर बाजार में मांग कम होगी, लेकिन 2027 तक कीमतें और गिरने की स्थिति में महंगे साबित हो सकते हैं अनुबंध।

Last Updated- March 06, 2025 | 10:59 PM IST
Patankar warns, there may be huge fluctuations in prices due to disruption in LNG supply

तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के खेप की भारत की तरफ से हाजिर मांग घटने के आसार हैं। एसऐंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स ने गुरुवार को बताया कि आयातकों की दो वर्ष से ज्यादा की अवधि के मध्यम और दीर्घावधि समझौते की ओर रुख करने के कारण हाजिर मांग गिर सकती है। ऐसे कुछ सौदे अगले महीने से भी लागू हो सकते हैं।

एसऐंडपी ने बताया कि लंबी अवधि के समझौतों पर अधिक आश्रित होना इस समय गलत निर्णय भी हो सकता है। इसका कारण यह है कि नई आपूर्ति बढ़ने से हाजिर मूल्य और गिर सकते हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय खरीदार अधिक महंगे अनुबंध वाली एलएनजी को खरीदेंगे।

नए आपूर्ति और खरीद समझौते अप्रैल से लागू होने शुरू होंगे। इसमें सरकारी कंपनी गेल व कतर एनर्जी में हर महीने एक खेप का पांच वर्षीय समझौता और सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) व अबू धाबी नैशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के बीच साल में कम से कम छह खेप का पांच वर्षीय समझौता भी शामिल हैं। एसऐंडपी ने बताया, ‘इन समझौतों के तहत मूल्य हालिया हाजिर मूल्य करीब 13डॉलर/एमएमबीटीयू से सस्ता है लेकिन 2027 में हाजिर मूल्य और गिरने व अधिक आपूर्ति होने की स्थिति में यह महंगा सौदा साबित होगा।’

एसऐंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स ने पहले बताया था कि इन दो समझौतों का मूल्य हेनरी हब कीमत के 115-121 प्रतिशत की गिरावट के समान है और इसका स्थिर मूल्य 5.6 – 5.8 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) है।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement