facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप नए भारत की रीढ़, यह हमारा समय है: गोयल

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक वैश्विक अगुआ के रूप में उभरा है और इसकी कहानी आत्मविश्वास, सुशासन और निरंतर नवाचार की है।

Last Updated- February 27, 2024 | 2:44 PM IST
Business Standard's 'Gatishakti Connect' programme: Private sector can also use the Gaatishakti platform!

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने मंगलवार को उद्यमियों से आह्वान किया कि वे ‘चूकें नहीं’ और अधिक से अधिक अवसरों का लाभ उठाएं क्योंकि भारत 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक अगुआ के रूप में उभरा है और इसकी कहानी आत्मविश्वास, सुशासन और निरंतर नवाचार की है।

केंद्रीय मंत्री ने आगामी ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ के लिए एक उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, “मेरा मानना है कि स्टार्टअप नए भारत की रीढ़ बनेंगे। यह हमारा समय है।”

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि हम नहीं चूकेंगे। मुझे आशा है कि सभी स्टार्टअप्स को यह संदेश स्पष्ट रूप से जाएगा कि वे इस अवसर को न चूकें।”

उन्होंने कहा कि आगामी व्यापक कार्यक्रम देशभर में चल रही स्टार्टअप क्रांति को प्रदर्शित करेगा। गोयल ने विश्वास जताया कि युवा भारतीय ‘अमृत काल’ में देश की नियति को आकार देंगे।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement