facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्यों का घाटा वित्त वर्ष 2024-25 में 3.2 फीसदी से कम रहने की उम्मीद

Advertisement

ऐक्सिस बैंक की रिसर्च के अनुसार राज्यों के पूंजीगत व्यय में वित्त वर्ष 23-25 के दौरान सालाना आधार पर 22 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से इजाफा होने की उम्मीद है।

Last Updated- June 13, 2024 | 9:55 PM IST
Bond Yield

राज्यों का घाटा वित्त वर्ष 25 में 3.2 फीसदी से कम रहने की उम्मीद है। यही नहीं, व्यय वृद्धि कम होने की उम्मीद की वजह से वास्तविक घाटा (Actual deficit) 2.8 फीसदी ही रहने की संभावना है। यह जानकारी ऐक्सिस बैंक की 20 बड़े राज्यों के बजट पर आधारित एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार ‘वित्त वर्ष 18 से हर साल वास्तविक घाटा संशोधित अनुमान (आरई) से जीडीपी के 0.5-0.9 फीसदी नीचे रहा है। यह आमतौर पर बजट अनुमान से कम रहता है। इसका प्रमुख कारण खर्च में पर कमी रहना है।’

वित्त आयोग ने राज्यों को यह अनुमति दे दी थी कि वे वित्त वर्ष 22 -23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 3.5 से 4 फीसदी के बीच की उधारी ले सकते थे। इस क्रम में बिना इस्तेमाल की गई सीमा को वित्त वर्ष 25 तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐक्सिस बैंक की रिसर्च के अनुसार राज्यों के पूंजीगत व्यय में वित्त वर्ष 23-25 के दौरान सालाना आधार पर 22 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से इजाफा होने की उम्मीद है। इससे इन राज्यों के विकास में मदद मिलेगी। लिहाजा राज्यों के व्यय की वित्त वर्ष 25 में हिस्सेदारी बढ़कर 16 फीसदी तक हो जाएगी जो वित्त वर्ष 09 के बाद सर्वाधिक है।

राजस्थान, गुजरात और ओडिशा सहित कई राज्यों को वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 25 में पूंजीगत व्यय दोगुना होने की उम्मीद है। हालांकि कर्नाटक, बिहार, पंजाब और केरल उन राज्यों में शामिल हैं जिन्होंने सुस्त वृद्धि वाला बजट पेश किया है।

ऐक्सिस बैंक ने बताया कि कुछ राज्यों के समक्ष राजकोषीय चुनौतियां हैं। इनमें केरल और पंजाब भी शामिल है। अन्य राज्यों ने प्राथमिकताओं को बदल दिया है या उनमें क्रियान्वयन की क्षमता कम है।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement