facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्यों के साथ मिलकर काम करेगा सांख्यिकी मंत्रालय

Advertisement

जीएसडीपी और जिलावार जीडीपी आंकड़ों में सुधार के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करेगा मोस्पी: सचिव सुभाष गर्ग

Last Updated- August 23, 2024 | 11:31 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (मोस्पी) के सचिव सुभाष गर्ग ने कहा कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और जिलावार जीडीपी के आंकड़ों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने पर विचार कर रहा है।

शुक्रवार को चेन्नई में आयोजित डेटा यूजर्स कॉन्फ्रेंस में गर्ग ने कहा, ‘आगे चलकर हम राज्य सरकारों के साथ और नजदीकी के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे एकत्र किए गए जीएसडीपी और जिला स्तर के आंकड़े सटीक व स्पष्ट हों। इससे बेहतर नीति बन सकेगी।’

फिलहाल राज्य सरकारें जिलावार आंकड़े जारी करती हैं, लेकिन यह सामान्यतया एक समय अंतरात पर उपलब्ध कराए जाते हैं और पूरे राज्य के आंकड़े नियमित रूप से अद्यतन नहीं किए जाते। सचिव ने कहा, ‘हम इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रारूप में आंकड़ों की उपलब्धता पर काम कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा इस साल की शुरुआत में ई-सांख्यिकी पोर्टल पेश किया गया है। उन्होंने तकनीक पर ज्यादा ध्यान दिए जाने का भी उल्लेख किया। गर्ग ने कहा, ‘हमारे सारे आंकड़े टैबलेट पर एकत्र किए जा रहे हैं, अब कागज व कलम का इस्तेमाल नहीं होता।’

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चेयरमैन आरएल करंदीकर ने मंत्रालय के कामकाज में तेजी से हो रहे बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोस्पी आंकड़ों के उपभोक्ता के इस्तेमाल योग्य प्रारूप बनाने और उसे सरल बनाने पर काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement