facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steel Production: घरेलू स्टील उत्पादन नवंबर में 11% बढ़कर इतने करोड़ टन रहा

Advertisement

जनवरी से नवंबर तक वैश्विक उत्पादन सिर्फ 0.5 प्रतिशत बढ़कर 171.51 करोड़ टन हो गया।

Last Updated- December 24, 2023 | 6:27 PM IST
Steel

भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन इस साल नवंबर में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.17 करोड़ टन रहा है। विश्व इस्पात संघ (वर्ल्डस्टील) ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

वर्ल्डस्टील की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से नवंबर तक देश का इस्पात उत्पादन 12.1 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 12.82 करोड़ टन रहा है। वर्ल्डस्टील ने कहा कि नवंबर में वैश्विक इस्पात उत्पादन 14.55 करोड़ टन था, जो पिछले साल के समान महीने से 3.3 प्रतिशत अधिक है।

जनवरी से नवंबर तक वैश्विक उत्पादन सिर्फ 0.5 प्रतिशत बढ़कर 171.51 करोड़ टन हो गया। चीन में इस्पात उत्पादन नवंबर में 7.61 करोड़ टन हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 0.4 प्रतिशत ज्यादा है। उसने जनवरी से नवंबर तक 95.21 करोड़ टन इस्पात उत्पादन किया जो एक साल पहले की समान अवधि से 1.5 प्रतिशत अधिक है।

Also read: भारत की आर्थिक वृद्धि से बढ़ेगी कॉरपोरेट मांग: Fitch Ratings

जापान का इस्पात उत्पादन नवंबर में 0.9 प्रतिशत गिरकर 71 लाख टन रहा, वहीं इस दौरान जनवरी से नवंबर तक कुल उत्पादन 2.8 प्रतिशत गिरकर आठ करोड़ टन रह गया।

अमेरिका में नवंबर में 66 लाख टन इस्पात उत्पादन हुआ जबकि जनवरी से नवंबर तक 7.39 करोड़ टन उत्पादन हुआ।

रूस में इस्पात उत्पादन नवंबर में 64 लाख टन जबकि 2023 के पहले 11 महीनों में 7.02 करोड़ टन रहा।

Advertisement
First Published - December 24, 2023 | 5:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement